वर्ल्ड वाइड एजुकेशन फॉर फ्यूचर इंडेक्स 2019 की रैकिंग में भारत 40वें पायदान से खिसकर 35वें स्थान पर पहुंच गया है। दुनिया के मुकाबले देश का एजुकेशन सिस्टम कितना बेहतर है, इसके आधार पर हर साल यह रैंकिंग जारी की जाती है। पिछले साल की रिपोर्ट में भारत 40वें स्थान पर था। रैंकिंग तैयार करते समय स्किल से जुड़े पैरामीटर को ध्यान रखा जाता है। इसमें क्रिएटिविटी, आंत्रप्रेन्योरशिप, लीडरशिप, समस्या का समाधान करने की स्किल और क्रिटिकल थिंकिंग जैसे पैरामीटर शामिल हैं।
स्कोर में 12 फीसदी की बढोतरी
पिछले साल के मुकाबले भारत के एजुकेशन सिस्टम को 53 स्कोर मिला है, जबकि 2018 की रिपोर्ट में यह आंकड़ा 41.2 था। यह स्कोर तीन कैटेगरी के आधार पर दिया जाता है, पॉलिसी एन्वायर्नमेंट, टीचिंग एन्वायर्नमेंट और सोशियो-इकोनॉमिक एन्वायर्नमेंट। रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 की इंडेक्स में अमेरिका, लंदन, फ्रांस और रशिया नीचे खिसके हैं। वहीं, चीन, भारत और इंडोनेशिया ने बढोतरी हासिल की है।
कम्युनिकेशन और आंत्रप्रेन्योरशिप स्किल सुधरी
रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 2019 में क्रिटिकल थिंकिंग, कम्युनिकेशन और आंत्रप्रेन्योरशिप में सुधार हुआ है। हालिया बजट में एजुकेशन क्षेत्र के लिए 99,300 करोड़ और स्किल डेवलपमेंट के लिए 3 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा ऑनलाइन एजुकेशन प्रोग्राम और अप्रेंटिसशिप को भी बढ़ावा देने की बात कही गई है।
फिनलैंड पहले और जापान दसवें स्थान पर
रिपोर्ट के मुताबिक, फिनलैंड पहले और जापान दसवें स्थान पर है। खास बात है कि टॉप 10 देशों की लिस्ट में अमेरिका, फ्रांस और लंदन जगह नहीं बना सका है। टॉप 10 में ज्यादातर देश हैं जो छोटे हैं और मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए जाने जाते हैं।
रैंक | देश |
1 | फिनलैंड |
2 | स्वीडन |
3 | न्यूजीजैंड |
4 | सिंगापुर |
5 | नीदरलैंड |
6 | कनाडा |
7 | स्विटजरलैंड |
8 | ऑस्टेलिया |